
शहर में मॉनसून तय समय से एक दिन पहले तो पहुंच गया, लेकिन शुक्रवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई। इससे वीरवार-शुक्रवार की रात हुई बारिश का असर तापमान पर कम ही पड़ा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मॉनसून एक्टिव है। हवा का दबाव कमजोर होने से कई बार मॉनसून एक्टिव होने के बावजूद कुछ देर के लिए बारिश टल जाती है। पाल ने दावा किया है कि अगले 36 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश के दो या तीन स्पेल होंगे। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KnDoK5
Comments
Post a Comment