सरकार की नई पहल; 8वीं तक के बच्चों की वर्दी के लिए खाते में जाएंगे 600 रुपए

सूबे के सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स अब सूट-बूट और टाई पहनकर आएंगे। सरकार ने पहली से 8वीं तक के स्टूडेंट्स की यूनिफाॅर्म के लिए 90 करोड़ रुपए रिजर्व रखे हैं। लेकिन यह पैसे सीधा स्टूडेंट्स के बैंक खाते में जाएंगे। हर स्टूडेंट को सेशन में 600 रुपए दिए जाएंगे। पेरेंट्स अपनी जरूरत के हिसाब से बच्चों के लिए यूनिफॉर्म खरीद पाएंगे। शिक्षामंत्री ओम प्रकाश सोनी ने शुक्रवार को अमृतसर में 2022 टीचर्स को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए हुए समाराेह में यह जानकारी दी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KzTRqg

Comments

Popular posts from this blog