
परमिंदर बरियाणा | ब्रैम्पटन (कैनेडा ) हाल ही में कैनेडा में स्टडी बेस पर पहुंचे पंजाबी छात्रों द्वारा हिंसक वारदातों के बाद अब उन पंजाबी छात्रों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है जो से कैनेडा पढ़ने जाने के चाह्वान हैं। इन हिंसक घटनाओं के बाद कैनेडा सरकार इमिग्रेशन पॉलिसी में सख्ती करने पर विचार कर रही है। ब्रैम्पटन और सरी में तो परमानेंट रह रहे पंजाबी भाईचारे में पंजाबी छात्रों के प्रति बड़ा रोष है। हालात तो इतने खराब हो चुके हैं कि स्थानीय लोग छात्रों को किराए पर बेसमेंट देने से किनारा करने लगे हैं। कई जगह तो मकान मालिकों ने बेसमेंट के आगे यह लिखकर लगा दिया है कि छात्रों को किराए पर नहीं दी जाएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Nd606z
Comments
Post a Comment