
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने क्षेत्रीय अफसरों को साफ कर दिया है कि अगर उनके अधिकार क्षेत्र में नशा तस्करी हुई तो उसके लिए वे ही जवाबदेह होंगे। वे शुक्रवार को पुलिस अकादमी फिल्लौर में एसएसपीज, सीपी, आईजी व डीअाईजी रेंज समेत अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों की राज्य में मौजूदा सुरक्षा हालातों का जायजा लेने के लिए बुलाई गई मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। मीटिंग का मुख्य एजेंडा राज्य विरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को भड़काना, नशा तस्करों और गैगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IDv6aQ
Comments
Post a Comment