पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को राहत, रेप और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में कोर्ट ने किया बरी

गुरदासपुर लोकसभा उप चुनाव प्रचार के बीच रेप केस में फंसे पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह काे सोमवार को बड़ी राहत मिली। एडिशनल सेशन जज प्रेम कुमार ने लंगाह को रेप और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में बरी कर दिया। फैसले के वक्त 65 साल के लंगाह कोर्ट में मौजूद थे। दोपहर बाद आए फैसले में कोर्ट ने लंगाह को धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) और धारा 376 (रेप) के आरोपों से बरी कर दिया। लंगाह पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला 5 माह बाद अपने बयान से मुकर गई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AqEAYl

Comments

Popular posts from this blog