
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल की ओर से कांग्रेस के खालिस्तानियों से संबंध को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अकाली सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि वे हमेशा ही आईएसआई और खालिस्तानियों जैसे तत्वों के खिलाफ डट कर आवाज़ उठाते आए हैं। राज्य में बहुत नुकसान झेल कर हासिल की गई अमन-शांति में किसी को भी विघ्न डालने की हरगिज इजाजत नहीं दी जाएगी। कैप्टन ने आरोप लगाया कि पंजाब के बुरे दौर के लिए परकाश सिंह बादल ही जि़म्मेदार हैं और इसमें आतंकवाद का वह काला दौर भी शामिल है जिसमें 35 हजार बेकसूर लोगों की जानें गईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NAKXu8
Comments
Post a Comment