शराब के ठेकों से रिकवरी करके लौट रहे कारिंदे को हमला कर किया जख्मी, 2.20 लाख रुपए लूटे

गुरदासपुर. बुधवार रात विभिन्न ठेकों से सारे दिन की रिकवरी एकत्र करके वापस लौट रहे ठेकेदारों के कारिंदों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर 2.20 लाख रुपए की लूट की, जबकि जाते-जाते कारिंदे को हथियारों से जख्मी कर गए। जख्मी की पहचान धर्मपाल पुत्र बिहारी लाल निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद के रूप में हुई है।   धर्मपाल ने बताया कि वह शराब के ठेकेदारों के लिए रिकवरी का काम करता है। गत रात्रि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ दबुर्जी की तरफ से ठेकों से रिकवरी के पैसे लेकर लौट रहा था। दबुर्जी बाईपास पर वह लोग गाड़ी रोककर पेशाब करने के लिए उतरे। इतनी देर में पीछे से एक गाड़ी आई, जिसमें 3-4 लोग उतरे और हम पर हमला कर दिया।   एक व्यक्ति ने गाड़ी में कैश वाले बैग को उठाया और अपनी गाड़ी में रख लिया। मेरे साथी वहां से भाग गए। हमलावरों ने मेरे सिर पर कई वार किए और वहां से चले गए। कुछ देर बाद मेरे साथी वापस आए और मुझे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, थाना दीनानगर प्रभारी कुलविन्दर ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। जख्मी के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2CTdgmD

Comments

Popular posts from this blog