नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.40 लाख की ठगी करने के मामले में नामजद पिता गिरफ्तार, दो फरार

बटाला. सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 40 हजार रुपए की ठग्गी करने के मामले में नामजद पिता और दो बेटों समेत तीन आरोपियों में से सिटी पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामले में नामजद दोनों बेटे बिल्ला और निर्मलजीत अभी भी फरार हैं।   इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में नामजद फरार चल रहा आरोपी गुरदीप सिंह निवासी कोटली भान सिंह को गत देर शाम को बटाला के सुखा सिंह मेहताब सिंह चौंक गिरफ्तार कर लिया है।   एएसआई ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरदीप सिंह को वीरवार को बटाला की कोर्ट में पेश किया गया है जहां कोर्ट ने पुलिस को एक दिन का रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी गुरदीप सिंह से पूछताछ की जाएगी। एएसआई ने आगे बताया कि थाना सिटी में 27 जून 2018 को दर्ज हुए मामले में नामजद गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह के दोनों बेटों बिल्ला और निर्मल सिंह के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल मामले में नामजद दोनों भाई बिल्ला और निर्मल सिंह फरार हैं।    यह था...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2CTdYjN

Comments

Popular posts from this blog