शक में कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काटी, खुद भी जहर निगल जान दी

पटियाला. पातड़ां की लक्खवाली बस्ती में बुधवार रात फेरी लगाने वाले भीमसेन (35) ने पत्नी अाशा (27) को चरित्र पर शक के चलते कमरा बंद करने के बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर 3 वार कर काट डाला। इसके बाद सल्फास की 6 गोलियां निगलकर खुदकुशी कर ली। कमरे में दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक झगड़ा होता रहा।   मां की चीखें सुनने के बाद 15 साल की बड़ी बेटी काजल छत पर चढ़कर पड़ोसियों को बुलाकर घर ले अाई। जब तक दरवाजा तोड़ा गया दोनों अगल-बगल मरे पड़े थे। पुलिस ने बच्चों अौर परिजनों के साथ पड़ोसियों के बयान दर्ज किए।   पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी में झगड़ा रहता था।   बुधवार को भीमसेन की भांजी की गर्ग पैलेस में शादी थी। यहां थोड़ी देर बिताने के बाद वह घर लौट अाया। पति को पैलेस में न देख अाशा भी तीनों बच्चों के साथ रात 9 बजे घर वापस अा गई। तीनों बच्चों को सुलाने के बाद दोनों बगल के कमरे में चले गए। थोड़ी देर में ही दोनों के बीच नोंक झोंक शुरू हो गई। इस बीच अाशा ने दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की पर भीमसेन ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खुद भी जहर निगल लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NJfSI5

Comments

Popular posts from this blog