पानी पीते समय मोटर पंप पर करंट लगने से एक प्रवासी की मौत

डेरा बाबा नानक.  खेतों में काम करने के बाद मोटर पंप पर पानी पीते समय एक प्रवासी को करंट लग गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि जालो शर्मा (40) पुत्र भुट्‌टो शर्मा निवासी पटराई बेलदारी ढोला बिहार पिछले 20 सालों से किसी के खेतों में सब्जियां बीजने का काम करता था।   रोजाना की तरह वह फसल में गोभी बीजने के बाद शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ग्रांउड के नजदीक मोटर पंप पर पानी के लिए आया था। जब उसने पानी पीने के लिए पानी को छुआ, तो अचानक उसे जबरदस्त करंट लग गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।   करंट इतना जबरदस्त था कि वह मोटर पंप के साथ ही चिपक गया। आसपास के लोगों द्वारा उसे मोटर बंद करके पंप से हटाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटस्मार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में लाया है। इस संदर्भ में पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NJg7Tv

Comments

Popular posts from this blog