फैक्ट्री से लौट रहे सुपरवाइजर की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लुधियाना। लुधियाना में एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर की उस वक्त चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जब वह देर रात फैक्ट्री से घर लौट रहा था। उसकी छाती पर चाकू से चार बार वार किए गए। हालांकि उसका मोबाइल और पर्स दोनों सुरक्षित होने के चलते पुलिस इस वारदात को किसी रंजिश का नतीजा मान रही है। वहीं यह सारी वारदात फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल इसी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2CVX7gq

Comments

Popular posts from this blog